बांदा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बांदा की धरती पर पहुंचे तो यहां विकास की गाथा गूंज उठी। 710 करोड़ रुपये की लागत से 229 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने बांदा सदर के विधायक प्रकाश द्विवेदी के कार्यों की दिल खोलकर सराहना मंच से की और उन्हें बांदा के विकास का पर्याय बताया। सीएम योगी के मुंह से विधायक की तारीफ सुनते ही पूरा पंडाल भारत माता की जय “योगी जिंदाबाद” और “प्रकाश द्विवेदी जिंदाबाद” के गगनचुंबी नारों से गूंज उठा। जनता ने तालियों की गड़गड़ाहट से सीएम के हर शब्द का स्वागत किया मुख्यमंत्री ने कहा, जब यहां पर विधायक प्रकाश द्विवेदी के द्वारा किए जाने वाले प्रयासों को आगे बढ़ाने का कार्य होता है, तो सपा और कांग्रेस इसको पचा नहीं पाती है। वे बोली बोलने लगते हैं। लेकिन बांदा की जनता जानती है कि विकास कौन कर रहा है और कौन सिर्फ बयानबाजी।
सीएम ने आगे कहा कि प्रकाश द्विवेदी के नेतृत्व में बांदा सदर में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम हुए हैं। डबल इंजन की सरकार का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाने में विधायक की भूमिका सराहनीय है। सीएम की तारीफ के बाद सभा में मौजूद हजारों लोगों ने खड़े होकर विधायक प्रकाश द्विवेदी का अभिनंदन किया। लोगों का कहना था कि “पहली बार कोई विधायक मिला है जो 24 घंटे जनता के बीच रहता है और काम करके दिखाता है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सीएम द्वारा मंच से की गई यह तारीफ बांदा की राजनीति में एक नया अध्याय लिखेगी। इससे न सिर्फ विधायक का कद बढ़ा है बल्कि पूरे बांदा जिले को विकास की नई उड़ान भी मिलेगी।सभा में विधायक प्रकाश द्विवेदी ने सीएम योगी का आभार जताते हुए कहा कि “मुख्यमंत्री का आशीर्वाद और मार्गदर्शन ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।














