मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में की गोवर्धन पूजा, कहा—“हर घर गौशाला और हर गांव में हो गोवर्धन पूजा”

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को उज्जैन के तिलकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर गौशाला में गोवर्धन पूजा की और गौमाता की पूजा अर्चना कर विशाल गौ-अन्नकूट में हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि गौ-सेवा और प्रकृति के सम्मान में आज पूरे प्रदेश में हर घर में गौशाला और हर गांव में गोवर्धन पूजा की जा रही है। हमारी सनातन संस्कृति हमें सदैव प्रकृति से जुड़े रहने का संदेश देती है।

उन्होंने कहा कि गौमाता अपने बछड़े के साथ हम सभी का भी ध्यान रखती हैं। भगवान श्रीकृष्ण ‘गोपाल कृष्ण’ के नाम से पूजे जाते हैं, और गौ-सेवा हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में शासन और आमजन साथ मिलकर सभी त्यौहारों को आनंद और हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। दीपावली के अगले दिन मनाई जाने वाली गोवर्धन पूजा हमारे किसान और गौ-पालन परंपरा का प्रतीक है। डॉ. यादव ने कहा कि जब तक हमारे किसान और गौ-वंश समृद्ध नहीं होंगे, तब तक दीपावली की खुशियां अधूरी रहेंगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts