देशवाल खाप के चौधरी राजेंद्र सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

शाहपुर। देशवाल खाप के चौधरी राजेंद्र सिंह का 93 वर्ष की उम्र में गुरुवार को उनके आवास पर निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्रवासियों सहित गणमान्य व्यक्तियों ने उनके निवास पर पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त की। शुक्रवार सुबह उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें खाप चौधरियों सहित आसपास के गाँवों के सैकड़ों लोग शामिल हुए।

गाँव शाहजुद्दी निवासी चौधरी राजेंद्र सिंह देशवाल खाप के प्रतिष्ठित चौधरी थे। गुरुवार सायंकाल उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे तीन पुत्रों और चार पोत्रों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए। उनके निधन से पूरे क्षेत्र और देशवाल खाप में शोक की लहर दौड़ गई।

उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने पहुंचे भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत, सर्व खाप मंत्री चौधरी सुभाष बालियान, बुड़ियान खाप के चौधरी सचिन, घणघस खाप चौधरी सुखपाल सिंह, जितेंद्र थाम्बेदार, अहलावत खाप चौधरी गजेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके ज्येष्ठ पुत्र चौधरी शरणवीर सिंह ने मुखाग्नि दी।

इस मौके पर सपा के वरिष्ठ नेता सतेंद्र पाल, मा अनेश कुमार, मा रामपाल सिंह, डॉ. लोकेन्द्र बालियान, बबलू बालियान, भाकियू नेता सोनू काबा, कुलदीप राठी (कैशियर, खतौली), जिला पंचायत सदस्य यूनुस चौधरी, संजीव देशवाल, नरेंद्र प्रमुख (जानसठ) और राजकुमार तोमर सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने उनकी अंतिम यात्रा में भाग लिया और श्रद्धांजलि अर्पित की।

चौधरी राजेंद्र सिंह के निधन से क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है, और उनकी स्मृतियाँ हमेशा लोगों के हृदय में बनी रहेंगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts