धौलपुर: विद्यालय में छात्राओं को अभद्र संदेश भेजने का मामला, जांच के आदेश

धौलपुर जिले के बसेड़ी उपखंड स्थित पत्तीपुरा गाँव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक शिक्षक और एक बाबू द्वारा छात्राओं को उनके मोबाइल पर अभद्र हरकतें और गलत संदेश भेजने का मामला सामने आया है। इस पर छात्राओं के परिजनों और ग्रामीणों ने पूर्व विधायक सुखराम कोली के साथ पुलिस थाना बसेड़ी में शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान गांव के लोगों ने सूचना दी कि विद्यालय के अध्यापक समझाइश के लिए गाँव में एकत्रित हुए हैं, जिसके बाद परिजन और ग्रामीण गाँव वापस लौट गए। मौके पर बसेड़ी तहसीलदार बृजेश मीणा पहुंचे।

अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र मीणा ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी सुक्खो देवी और उपखंड अधिकारी बसेड़ी सुधारानी मीणा के आदेश पर वे मौके पर पहुंचे और मामले का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि एक जांच टीम गठित की जाएगी और मामले की गहन जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts