दिल्ली में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने पूर्व दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दिल्ली के लिए 571 करोड़ रुपये की सीसीटीवी परियोजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप है।
बताया गया कि सात करोड़ रुपये की रिश्वत लेकर मनमाने ढंग से 16 करोड़ रुपये का लिक्विडेटेड डैमेज माफ कर दिया गया। वहीं, सक्षम अधिकारी से धारा 17ए पीओसी अधिनियम के तहत पूर्व मंजूरी मिलने के बाद एफआईआर दर्ज की गई।भ्रष्टाचार निरोधक शाखा, दिल्ली (एसीबी) ने आम आदमी पार्टी की पूर्व दिल्ली सरकार के तत्कालीन पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) पर लगाए गए 16 करोड़ रुपये के लिक्विडेटेड डैमेज (एलडी) जुर्माने को कथित रूप से माफ करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है।यह जुर्माना दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में 1.4 लाख सीसीटीवी लगाने के उद्देश्य से 571 करोड़ रुपये की परियोजना के तहत सीसीटीवी कैमरे लगाने में महत्वपूर्ण देरी से संबंधित है।















