एसपी के आदेश पर अभियान ‘ऑपरेशन खोज शुरू

बाँदा।पुलिस अधीक्षक बाँदा पलाश बंसल के निर्देशन में थाना AHTU, SJPU, श्रम विभाग, साथी यूपी संस्था , थाना जी.आर.पी. एवं आर. पी.एफ की संयुक्त टीम द्वारा रेलवे स्टेशन बांदा व बस स्टैंड बांदा पर विशेष चेकिंग एवं जन-जागरूकता अभियान ‘ऑपरेशन खोज’ संचालित किया गया । अभियान के दौरान व्यक्तियों को मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति व बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया गया । व्यक्तियों को पंपलेट वितरित कर उन्हें मानव तस्करी के विरुद्ध पुलिस के सहयोग तथा ग्रामीण परंपरा विकास संस्थान द्वारा संचालित बाल संरक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी गई । रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को बच्चा चोरी, मानव तस्करी एवं ज़हरखुरानी जैसे अपराधों के संबंध में सतर्क किया गया एवं बच्चों को अपने परिजनों के साथ रहने की सलाह दी गई।बस स्टैंड पर मौजूद दुकान/होटल पर बालश्रम उन्मूलन रोकथाम अभियान चलाया, अभियान के दौरान दुकान/होटल आदि की चेकिंग की गई एवं आसपास के दुकानदारों एवं आम जनमानस को बच्चों (18 वर्ष से कम आयु) से बाल श्रम न कराने हेतु जागरूक किया गया एवं हिदायत दी गई कि यदि कोई व्यक्ति/दुकानदार बच्चों से बाल श्रम करते हुए पाया गया तो उपरोक्त व्यक्ति/दुकानदार के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।अभियान के दौरान निम्न अधिकारी/कर्मचारी एवं संस्थान प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अभियान के दौरान थाना AHTU प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार, उपनिरीक्षक अनिल कुमार उपाध्याय, आरक्षी प्रशांत यादव, शाखा SJPU से महिला आरक्षी स्वेतलाना मौर्य, चाइल्ड हेल्पलाइन बांदा से शिवसम्पत यादव, थाना RPF से प्रभारी निरीक्षक सुरुचि द्विवेदी, आरक्षी तेज सिंह यादव, सुनील पटेल एवं साथी यू.पी. संस्था से प्रमोद तिवारी आदि मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts