मुजफ्फरनगर में बारातियों से भरी बस पलटी, 15 घायल

मुजफ्फरनगर के बरला के समीप एक बारात लेकर जा रही बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिससे 15 बाराती घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार,

यह बस ग्राम रेयाईसी से बारात लेकर दतियाना जा रही थी और बारातियों से भरी हुई थी। बस पलटने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts