बुढ़ाना पुलिस ने किया शातिर चोरी गिरोह का भंडाफोड़, मुठभेड़ में एक घायल सहित चार गिरफ्तार,

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र में सक्रिय एक संगठित चोरी गिरोह को पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हुआ, जबकि कुल चार अभियुक्तों को दबोचा गया। इनके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण, 1,06,000 रुपये नकद और अवैध हथियार बरामद किए गए। यह कार्रवाई मेरठ जोन और सहारनपुर परिक्षेत्र के शीर्ष अधिकारियों के निर्देशन तथा जनपद पुलिस के मजबूत पर्यवेक्षण में की गई। बुढ़ाना थाने की पुलिस टीम ने सतर्कता, तत्परता और सटीक इनपुट के आधार पर न सिर्फ गिरोह को पकड़ा, बल्कि थानाक्षेत्र में दर्ज दो प्रमुख चोरी की वारदातों का भी खुलासा कर दिया।ग्राम कुरथल निवासी विक्की उर्फ विक्रम कुमार ने थाना बुढ़ाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने उसके घर सहित अन्य कई घरों को निशाना बनाकर कीमती आभूषण और नकदी चोरी कर ली।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 437/25 धारा 305 बीएनएस में गंभीरता से जांच शुरू की। घटना के शीघ्र खुलासे के लिए कई पुलिस टीमों का गठन कर चोरी गिरोह की तलाश तेज कर दी गई। लगातार सर्विलांस, इलाके में गश्त और मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखते हुए पुलिस को एक महत्वपूर्ण सूचना मिली कि चोरी की घटनाओं में शामिल बदमाश क्राउन पब्लिक स्कूल के पास एक ट्यूबवेल पर इकट्ठा होकर किसी नई वारदात की योजना बना रहे हैं।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखते हुए उनकी बातचीत सुनी, जिसमें चोरी की योजना की पुष्टि हुई। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी और ईख के खेतों की ओर भागने लगे। जवाबी फायरिंग में एक अभियुक्त घायल हो गया, जबकि बाकी तीन को घेराबंदी कर कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और सभी अपराधी काबू में आ गए।गिरफ्तार लोगों के पास से भारी मात्रा में चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, 1.06 लाख रुपये नकद और एक अवैध हथियार बरामद हुआ, जिससे दो चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण हो गया। घायल आरोपी को अस्पताल भेजा गया है और अन्य अभियुक्तों से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि गिरोह से और भी वारदातों के खुलासे की संभावना है। बुढ़ाना पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में बड़ा कदम साबित हुआ है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts