मुज़फ्फरनगर जिले के बुढ़ाना थानाक्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दो युवकों द्वारा एक अन्य युवक के साथ मारपीट की घटना दिखाई गई। इस वीडियो पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देश पर थाना बुढ़ाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्राउन पब्लिक स्कूल कट के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है।















