“2026-27 का बजट योगी सरकार का विदाई बजट”: अखिलेश यादव का हमला

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार के वर्ष 2026-27 के बजट को लेकर तीखा हमला बोला है। बुधवार को विधानसभा में बजट पेश होने के तुरंत बाद लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने इसे योगी आदित्यनाथ सरकार का “विदाई बजट” करार दिया। अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 2027 के विधानसभा चुनावों के बाद सत्ता से बाहर हो जाएगी और यह बजट उसी की तैयारी जैसा है। उन्होंने कहा कि सरकार 9 लाख करोड़ रुपये से अधिक के बजट को अपनी बड़ी उपलब्धि बताकर प्रचार कर रही है, जबकि हकीकत इससे अलग है।

अखिलेश यादव ने कहा कि हर साल बजट का आकार बढ़ना सामान्य बात है, इसे उपलब्धि बताना भ्रामक है। असली सवाल यह है कि आवंटित धनराशि का कितना हिस्सा वास्तव में खर्च हो पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि औसतन सरकार अपने कुल बजट आवंटन का 50 प्रतिशत भी खर्च नहीं कर सकी है, जो प्रशासनिक विफलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जब सरकार बड़ी-बड़ी घोषणाएं करती है तो फिर योजनाओं के लिए निर्धारित धन का पूरा उपयोग क्यों नहीं हो पाता।

विभागवार आंकड़ों का हवाला देते हुए अखिलेश यादव ने दावा किया कि कृषि क्षेत्र में केवल 57 प्रतिशत, ग्रामीण विकास में 36 प्रतिशत, पशुपालन में लगभग 60 प्रतिशत, स्वास्थ्य विभाग में 58 प्रतिशत और महिला कल्याण योजनाओं में 53 प्रतिशत बजट ही खर्च किया गया। उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि सरकार की प्राथमिकताओं और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर है। समाजवादी पार्टी ने मांग की है कि सरकार बजट के वास्तविक खर्च और उसके परिणामों पर स्पष्ट जवाब दे।

चुनाव से पहले योगी सरकार का आखिरी बजट

उन्होंने कहा कि जब इतना बड़ा बजट पेश किया जाता है लेकिन उसका आधा भी खर्च नहीं होता, खासकर जरूरी विभाग में, तो यह सरकार की नाकामी और इसे चलाने वालों की नाकाबिलियत को दिखाता है.बुधवार को पेश किए गए बजट को 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले आदित्यनाथ सरकार का आखिरी फुल-फ्लेज्ड बजट माना जा रहा है.अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यूपी में विधायक मंत्री का अपहरण कर रहा है. पूरे देश में ये पहली बार हुआ होगा कि एक विधायक मंत्री का अपहरण कर ले रहा है.

अखिलेश ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

उन्होंने कहा कि यूपी में अब बच्चों ने चोर-पुलिस खेलना बंद कर दिया है. यहां अब दोनों एक हो गए हैं. जेब गरम तो पुलिस नरम. FIR दर्ज नहीं होगी तो अपराध कहां दिखेगा. पुलिस और अपराधी अब दोनों एक ही साइड में हो गए हैं.अखिलेश यादव ने कहा कि अमेरिका से डील के बाद, फ्री ट्रेड के बाद सबसे ज्यादा चोट किसी को लगने जा रही है तो वो गांव और किसानों को लगने जा रही है. जब सब कुछ विदेशी हो जाएगा तो किसान क्या उगाएगा और फिर क्या कमाएगा?उन्होंने कहा कि अमेरिका से संबंध भी हों और हम अपना बाजार भी न दे दें. हमने बड़े पैमाने पर अपने बाजार चीन, रूस जैसे देशों को दे दिया. भारत को किस रास्ते में जाना है. यह भारत के लोगों को तय करना होगा.हाई कोर्ट में निकांत जैन पर इन्वेस्ट यूपी में कमीशनखोरी के आरोप पर दर्ज FIR क्वैश होने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि हाई कोर्ट पर टिप्पणी नहीं कर रहा हूं लेकिन जितना भ्रष्टाचार इस सरकार में हुआ है, उतना किसी में नहीं हुआ होगा.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts