ईरान से तोड़ लिए सारे नाते, कारोबार से लेकर लेन-देन सब बंद,

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने ईरान के खिलाफ बड़ा आर्थिक कदम उठाया है. UAE ने ईरान के साथ सभी व्यापार, कॉमर्शियल गतिविधियों और ट्रेडिंग को अगले आदेश तक रोकने का ऐलान किया है.UAE के विदेश मंत्रालय की संचार निदेशक अफरा अल हमेली ने कहा कि यह फैसला क्षेत्रीय तनाव बढ़ने और क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं के कारण लिया गया है. उन्होंने कहा कि प्रतिबंध अगली सूचना तक जारी रहेंगे.UAE का यह फैसला उस घटना के कुछ ही समय बाद आया, जब अमीरात ने ईरान पर दो बैलिस्टिक मिसाइल दागने का आरोप लगाया. UAE के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने ईरान से छोड़ी गई दो मिसाइलों का पता लगाया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक एक मिसाइल UAE के समुद्री क्षेत्र के बाहर गिरी, जबकि दूसरी उसके क्षेत्रीय जल में जा गिरी. बाद की जांच में UAE ने दावा किया कि दोनों मिसाइलों का निशाना समुद्री जहाजों की आवाजाही था और दोनों समुद्र में गिर गईं. ईरान की ओर से UAE के इन आरोपों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts