जिस उम्र में बच्चे वीडियो गेम खेलने और स्कूल के होमवर्क से पीछा छुड़ाने में बिजी रहते हैं, उस उम्र में भारत के एक 14 साल के लड़के ने दुबई में तहलका मचा दिया है. जैनम जैन ने न सिर्फ इतनी छोटी सी उम्र में एक AI स्टार्टअप खड़ा कर दिया है, बल्कि दुनिया की सबसे ऊंची इमारत दुबई की ‘बुर्ज खलीफा’ की 141वीं मंजिल पर अपना ऑफिस भी खोल लिया है.उम्र को सिर्फ एक नंबर साबित करने वाले इस ‘छोरे’ का माइंडसेट इस समय पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोर रहा है.जैनम ने ‘मेंगो इंजन’ (Mengo Engine) नाम से एक AI स्टार्टअप शुरू किया है. यह कंपनी दूसरी कंपनियों को मार्केटिंग और बिजनेस बढ़ाने के लिए AI टूल्स का इस्तेमाल करना सिखाती है.
6 साल की उम्र से शुरू हुआ सफर
जैनम का बिजनेस की दुनिया से नाता बहुत पुराना है. ‘कर्ली टेल्स मिडिल ईस्ट’ को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया, “मैं सिर्फ 6 साल का था, जब मेरे पिता मुझे पहली बार एक बिजनेस मीटिंग में ले गए थे.” जैनम सिर्फ किताबी पढ़ाई तक सीमित नहीं रहे. उन्होंने सिर्फ 13 साल की उम्र में महज 105 दिनों की तैयारी के साथ 10वीं की परीक्षा पास करने का चैलेंज पूरा किया था.
इतनी छोटी उम्र में कई बड़ी उपलब्धियां
AI स्टार्टअप शुरू करने के अलावा जैनम के नाम पर 2 पेटेंट दर्ज हैं और 3 पाइपलाइन में हैं. वह प्रतिष्ठित TEDx प्लेटफॉर्म पर स्पीच दे चुके हैं और एक किताब भी लिख चुके हैं. उनके यूट्यूब चैनल पर 1.45 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. वह 10 साल की उम्र से खुद को ’50-दिन के चैलेंज’ देते हैं, जैसे 50 किताबें पढ़ना, 50 नेटवर्किंग इवेंट्स में जाना और लोगों को प्रेरित करने के लिए भारत में 6,000 किलोमीटर का सफर तय करना.
ईरान ने लिया बदला, IRGC का 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला, बढ़ा तनाव
सोशल मीडिया पर मिल रही तारीफ
जैनम की इस कहानी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. लोग उनके इस जज्बे को सलाम कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “इंप्रेसिव सिर्फ बुर्ज खलीफा का ऑफिस नहीं, बल्कि उनका माइंडसेट है. उन्होंने बड़ा होने का इंतजार नहीं किया.” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “जब हौसला सच्चा हो, तो उम्र सिर्फ एक नंबर रह जाती है.















