ऑपरेशन सिंदूर पर बॉलीवुड का समर्थन, सेलेब्स ने सेना की वीरता को किया सलाम

भारतीय सेना द्वारा पीओके में आतंकी ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया है, जिसने पूरे देश में गर्व और भावनात्मक लहर दौड़ा दी है। इस कार्रवाई के बाद बॉलीवुड सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। अभिनेता अक्षय कुमार ने सेना के साहस को सलाम करते हुए लिखा कि यह सर्जिकल स्ट्राइक उन शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है जो देश की रक्षा में बलिदान हुए। अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी सेना की प्रशंसा करते हुए इसे न्याय का नाम दिया। अजय देवगन ने ट्वीट कर कहा कि भारतीय सेना की वीरता और रणनीति को सलाम, उन्होंने देश के हर नागरिक को गौरवान्वित किया है। कई अन्य कलाकारों ने भी इस मिशन को सफल बनाने के लिए सेना को धन्यवाद दिया और शहीदों को नमन किया। सोशल मीडिया पर हैशटैग #OperationSindoor ट्रेंड कर रहा है, जहां देशभर के लोग इस कार्रवाई को समर्थन दे रहे हैं। यह प्रतिक्रिया दिखाती है कि देश की रक्षा के लिए उठाए गए हर कदम के साथ पूरा बॉलीवुड और भारत खड़ा है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts