राजस्थान ,डीडवाना जिले के मुख्य मार्ग लाडनूं रोड पर एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के समय कार लाडनूं की ओर जा रही थी, और अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, जिसके परिणामस्वरूप गाड़ी पलट गई।घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, और सूचना मिलने पर डीडवाना थाना पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को साइड किया और घटना की जानकारी ली। डिवाइडर के टूटने और जालियां आदि के क्षतिग्रस्त होने की वजह से मार्ग पर कुछ समय तक परेशानी का सामना करना पड़ा।चमत्कारी रूप से इस हादसे में गाड़ी में सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई, हालांकि गाड़ी और डिवाइडर को भारी नुकसान हुआ। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।























































