भाकियू अराजनैतिक ने बैठक कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन.

बबेरू/बांदा। बबेरू तहसील मे भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मासिक बैठक कर, किसानों की समस्या को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के तहसील अध्यक्ष अशोक कुमार तिवारी के नेतृत्व में मासिक बैठक कर किसानों के विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा की गई। जिसमें बैठक में किसानों के द्वारा धान बेचने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाता है। लेकिन समय से सत्यापन नहीं होता, जिससे धान बेचने में किसानों को देरी हो रही है। वहीं बबेरू मंडी में व्यापारियों के द्वारा किसानों से 70 रुपए पल्लेदारी व दो प्रतिशत टीडीएस के नाम पर 15 किलोग्राम एक ट्राली में लिया जा रहा है। किसानों का इस प्रकार शोषण भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक बर्दाश्त नहीं करेगा, जिसमे मासिक पंचायत करते हुए पदाधिकारी के द्वारा किसानों के विभिन्न समस्याओं को लेकर उप जिलाधिकारी अविनाश कुमार को ज्ञापन सौंपा है। और कहा है कि सभी मांगो को शीघ्र समाधान किये जाने की मांग किया अन्यथा धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे, वही औगासी पंप कैनाल से चरका, टेल तक जो पुल में पीचिंग की गई है, वह बहुत घटिया सामग्री से बनाया गया है। जिसके कारण पत्थर खुलकर बीच नहर में आ गए हैं। जिससे पानी निकालने में अवरोध होता है। वहीं मंठा माइनर में समसदीपुर के पुल तक माइनर की साफ सफाई करवाई जाए ताकि पानी निकल जाए, क्योंकि लगभग 200 बीघा जमीन में अभी भी पानी भरा हुआ है। जिससे फसल की बुवाई में लेट हो रहा है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी, तहसील अध्यक्ष अशोक कुमार तिवारी, राकेश कुमार, सुनीता सिंह, सोनिया, कल्लू, रामेश्वर, अमृतलाल, राजेश कुमार, मिठाई लाल, शिवमोहन, कंचन, सीता निर्मल , रामलली, अवधपाल, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts