कठूमर मंडल में भारतीय जनता पार्टी का 46वां स्थापना दिवस सभी मंडलों पर विधायक रमेश खींची के मुख्य आतिथ्य में जोर-शोर से मनाया गया। इस अवसर पर विधायक रमेश खींची ने भजनलाल सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और अधिक से अधिक लोगों तक इन योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में आयुष्मान योजना के लाभार्थियों से संवाद किया।
आयुष्मान योजना के अंतर्गत निशुल्क ऑपरेशन करवा चुके लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार प्रकट किया।
कठूमर मंडल पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चौधरी ने की। इस दौरान भाजपा नेता गोपेश भारद्वाज, जाट समाज के अध्यक्ष कल्लू राम चौधरी, कार्यक्रम संयोजक अनिल कौशिक, युवा नेता सोमेश्वर चौधरी सहित कई वक्ताओं ने प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में जिला पार्षद राजेश गुर्जर, पूर्व सरपंच वीरेंद्र चौधरी, समय सिंह, दिनेश जाटव, भूपेंद्र सौंख, ओमी पहलवान, उदय सिंह चौधरी, दीपा चौधरी, सोम चौधरी, देवेंद्र चौधरी, उप प्रधान सुरेश, सतवीर बराड़ा, नरेश गुर्जर, बदन सिंह, लोकेश रानोता, भान गुर्जर, सिकंदर टीकरी, अभिषेक ठाकुरिया, संजय सरपंच, आकाश रेला, प्रकाश दुधेरी, राजेश, कमल इसरोता सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील बजाज ने किया।















