आरक्षण समाप्त कर दलितों, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों के अधिकार छीनना चाहती है भाजपा सरकार: कमाल अख्तर

सहारनपुर। सपा विधायक एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री कमाल अख्तर ने कहा कि भारत के संविधान की प्रति के सानिध्य में संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस आयोजित करके हम सामाजिक न्याय व ‘समता-समानता और आरक्षण को बचाए-बनाए रखने का अपना संकल्प दोहरा रहे हैं जिसके पीछे की मूल भावना है कि संविधान-मानस्तंभ वस्तुतः पीडीए-प्रकाशस्तंभ के रूप में  सामाजिक न्याय के राज की स्थापना के संकल्प का मार्ग सदैव प्रशस्त करता रहे। जब संविधान बचेगा तभी आरक्षण बचेगा।  कार्यक्रम के सहारनपुर प्रभारी एवं विधायक कमाल अख्तर आज यहां मंडी समिति रोड स्थित एक बैंकट हॉल में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार आरक्षण दिवस को संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस के रूप में आयोजित कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब से देश एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से लगातार संविधान और आरक्षण पर हमला किया जा रहा है ताकि आरक्षण को समाप्त कर दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के अधिकार छीन लिए जाएं और उन्हें एक बार फिर गुलामी की ओर धकेल दिया जाए। उन्होंने कहा कि हाल ही में सरकार ने सरकारी स्कूलों को मर्ज करने की जो घोषणा की है, यह अत्यधिक चिंता का विषय है क्योंकि सरकारी स्कूलों में केवल गरीबों के बच्चे पढ़ते हैं, उन्हें शिक्षा से दूर करने के लिए सरकार ने षड्यंत्र रचा है ताकि उन्हें शिक्षा से वंचित रखा जा सके और वह आरक्षण संविधान की बात न कर सके। जिलाध्यक्ष चैधरी अब्दुल वाहिद ने इस विशेष दिन का ऐतिहासिक महत्व बताते हुए पार्टी की ओर से कहा  कि 26 जुलाई 1902 को महात्मा ज्योतिबा फुले के विचारों से प्रेरित होकर कोल्हापुर नरेश, श्रीमंत महाराज राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज ने अपने राज्य में आरक्षण व्यवस्था लागू की थी। यही वह दिन था जब सामाजिक न्याय की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल हुई थी, जिसे आगे चलकर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर  ने संविधान में स्थान देकर जनाधिकार के रूप में स्थापित किया। पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान, विधायक उमर अली खान, महानगर अध्यक्ष हाजी नवाब अंसारी ने कहा कि 26 जुलाई से बड़ा ऐतिहासिक अवसर और क्या हो सकता है जब सामाजिक न्याय के विचार को लागू किया गया। यह केवल तिथि नहीं बल्कि प्रेरणा का प्रतीक है। पूर्व विधायक वीरेंद्र ठाकुर, पूर्व विधायक मनोज चैधरी, पूर्व विधायक माविया अली एवं पूर्व वरिष्ठ सपा नेता साजिद चैधरी ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य उन्होंने कहा कि संविधान के मूल मूल्य, समानता, सामाजिक न्याय एवं अवसर की समता को जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम को प्रदेश सचिव मजाहिर राणा, प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भारती, पूर्व मंत्री मांगेराम कश्यप, पूर्व जिलाध्यक्ष मजहिर हसन मुखिया, चैधरी अब्दुल रऊफ, जिला महासचिव जितेंद्र राणा बाबा, परवेज मलिक, सपा प्रदेश सचिन रूही अंजुम, पार्षद हाजी नूर आलम, पार्षद अहमद मलिक, हैदर अली, जिला कार्यालय फैसल सलमानी, पूर्व मंत्री लियाकत अली, इजहार बबलू, अमित गुर्जर, हैदर मुखिया, मोहसिन मलिक, ममता चैधरी, सलीम अख्तर, महानगर विधानसभा प्रभारी अभिषेक टिंकू अरोड़ा, अबूबकर, काशिफ अल्वी, चैधरी मेहरबान, वासिल तोमर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में महजबी खान, हसीन कुरैशी, रतन यादव, संदीप यादव, राम आशीष यादव, केपी सिंह सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts