पंचायत व एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा ने फूंका बिगुल

बांदा। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत व शिक्षक / स्नातक चुनाव को लेकर भाजपा ने बिगुल बजा दिया है स सभी मण्डल , सेक्टर व बूथ समितियों की सक्रिय कर दिया गया है साथ ही कार्यकर्ताओं को संपर्क अभियान में सक्रिय रूप से जुड़ने के लिए कहा गया है स इन चुनाओं को फ़तेह करने के लिए भाजपा ने विधानसभा व मण्डल स्तर पर बैठकें शुरू कर दी हैँ। अतर्रा मण्डल की रामजानकी मंदिर में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद निव जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि पंचायत व एम एल सी चुनाव जीतने के लिए मतदाता पूंरीक्षण आवश्यक जिसके तहत ज्यादा से ज्यादा वोट बनाये जा सकें स प्रयागराज खंड स्नातक / शिक्षक एमएलसी का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त हो रहा है जिसको लेकर अभी से तैयरी शुरू कर दें। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में ऐसे प्रत्याशी का चयन हो जो जन सेवा के भाव से प्रेरित हो स उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर सभी के लिए प्रेरणा व गर्व का अवसर है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने राष्ट्र निर्माण की नई ऊंचाईयां हासिल की है। सेवा , समर्पण व सुशासन की उनकी कार्यशैली ने वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान को और सशक्त किया है स बैठक में मण्डल अध्यक्ष ज्ञान प्रताप सिंह, प्रभारी गिरिजेश तिवारी, प्रवासी देवेश भदौरिया के अलावा दिनेश गुप्ता, दीन दयाल , उदित नारायण द्विवेदी, वेद निराला, अनिल सैनी, तिंदवारी व जसपुरा मण्डल की बैठक को सम्बोधित करते हुए जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि सेवा पखवाडा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , पंडित दीन दयाल उपाध्याय, महात्मा गाँधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व , कृतित्व और जीवन मूल्यो से प्रेरणा लेकर समाज के गरीब, वंचित व शोषित वर्गों कि सेवा का सुअवसर है स इसी प्रकार जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने बाँदा दक्षिणी व उत्तरी मण्डलों की बैठक में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वाहन किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts