बबेरू/बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बांदा रोड न्यू लखनऊ पब्लिक स्कूल के पास बाइक सवार व्यक्ति को अज्ञात वाहन में मारी टक्कर बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई।
बबेरू कस्बे के कमासिन रोड प्रभाकर नगर मोहल्ले के रहने वाले राजा कुशवाहा पुत्र राजकुमार कुशवाहा उम्र करीब 45 वर्ष, यह गुरुवार की देर शाम बाइक में सवार होकर अपने घर बबेरू जा रहा था। तभी बांदा रोड न्यू लखनऊ पब्लिक स्कूल के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों के द्वारा घायल राजा कुशवाहा को गंभीर हालत में बांदा इलाज हेतु ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर द्वारा देखते ही परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस में रखवा दिया है। जिसका आज शुक्रवार की दोपहर पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई जाएगी। वही शुक्रवार की सुबह करीब 9रू30 बजे घटना की जानकारी देते हुए मोहल्ले के ही लोगों ने बताया कि मृतक राजा कुशवाहा कस्बे का प्रतिष्ठित व्यापारी था, बांदा रोड न्यू लखनऊ पब्लिक स्कूल के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिस राजा कुशवाहा की मौत हो गई, मृतक राजा कुशवाहा के दो पुत्री और एक पुत्र था। इस घटना को देखते हुए मृतक की पत्नी गोमती देवी सहित परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है।















