चरथावल में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी और बेटी घायल

मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह हादसा तब हुआ जब फुगाना थाना क्षेत्र के गांव लोई निवासी करीब 60 वर्षीय सरताज पुत्र बारू अपनी पत्नी सलमा और बेटी अदा के साथ बाइक पर सवार होकर चरथावल की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह बिरालसी-लालूखेड़ी नहर पटरी के मंगनपुर चौराहे के पास पहुंचे, सामने से तेज गति से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सरताज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सलमा और अदा गंभीर रूप से घायल हो गईं।हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही चरथावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहीं, मृतक के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। परिजन और ग्रामीण अस्पताल के लिए रवाना हो गए। फिलहाल पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी है। घटना के बाद से गांव और क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts