कांवड़ मार्ग पर घायल शिवभक्तों की मदद को रवाना हुई बाइक एंबुलेंस टीम

सहारनपुर। श्रावण मास में चल रही कांवड़ यात्रा के दौरान घायल शिवभक्तों को त्वरित चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा बाइक एम्बुलेंस सेवा शुरू की गई है। शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा कश्मीर सिंह ने बाइक एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा कश्मीर सिंह ने बताया कि बाइक एम्बुलेंस पर प्रशिक्षित वार्डन तैनात किए गए हैं, जो आपात स्थिति में कांवड़ मार्ग पर घायल या अस्वस्थ कांवड़ियों को तुरंत पास के चिकित्सा शिविर तक पहुंचाएंगे।

उन्होंने बताया कि यह सेवा कांवड़ मार्ग पर भीड़भाड़ और ट्रैफिक के बीच तेजी से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। बाइक एम्बुलेंस सेवा के साथ चीफ वार्डन, डिप्टी चीफ वार्डन, सहायक उपनियंत्रक समेत नागरिक सुरक्षा विभाग का स्टाफ व वार्डन दल भी उपस्थित रहा।

प्रशासन का यह प्रयास कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और श्रद्धापूर्वक सम्पन्न कराने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts