मुज़फ्फरनगर में किडनी मरीजों के लिए बड़ी राहत: मैक्स हॉस्पिटल वैशाली की नेफ्रोलॉजी और ट्रांसप्लांट ओपीडी शुरू

मुज़फ्फरनगर के मरीजों के लिए उन्नत किडनी उपचार अब और आसान हो गया है। मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली ने शहर के उत्रेजा मेडिकल सेंटर में अपनी विशेष नेफ्रोलॉजी और किडनी ट्रांसप्लांट ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य मुज़फ्फरनगर और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ रहे किडनी रोगों के मामलों को देखते हुए मरीजों को समय पर विशेषज्ञ परामर्श और आधुनिक उपचार उपलब्ध कराना है। ओपीडी सेवा का शुभारंभ अस्पताल के नेफ्रोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अभिनव कत्याल की उपस्थिति में किया गया।

डॉ. अभिनव कत्याल अब प्रत्येक शनिवार दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक उत्रेजा मेडिकल सेंटर, मुज़फ्फरनगर में उपलब्ध रहेंगे। इस दौरान वे मरीजों की प्रारंभिक जांच, विशेषज्ञ कंसल्टेशन और फॉलो-अप सेवाएं प्रदान करेंगे। इससे मरीजों को बड़े शहरों की ओर जाने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।

डॉ. कत्याल ने बताया कि वर्तमान समय में किडनी फेलियर और क्रॉनिक किडनी डिजीज (सीकेडी) के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। इसका मुख्य कारण समय पर सही डायग्नोसिस न होना और उपचार में देरी है। कई मरीज तब विशेषज्ञ के पास पहुंचते हैं जब बीमारी काफी बढ़ चुकी होती है और ऐसे में किडनी ट्रांसप्लांट ही अंतिम विकल्प बचता है। उन्होंने कहा कि यदि शुरुआती चरण में बीमारी की पहचान हो जाए तो उचित दवाओं और जीवनशैली में बदलाव के जरिए स्थिति को नियंत्रित किया जा सकता है।

उन्होंने आगे बताया कि इस ओपीडी सेवा का मुख्य फोकस अर्ली डिटेक्शन, पर्सनलाइज्ड ट्रीटमेंट प्लान और लॉन्ग-टर्म मैनेजमेंट पर रहेगा। मरीजों को एडवांस ट्रीटमेंट ऑप्शंस की जानकारी देने के साथ-साथ नियमित मॉनिटरिंग और परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

शहर और आसपास के क्षेत्रों में रीनल फेलियर के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह पहल बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली की यह नई ओपीडी सेवा स्थानीय मरीजों को क्वालिटी हेल्थकेयर के साथ समय पर उपचार और बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम साबित होगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts