योगी सरकार में मादक पदार्थों पर बड़ा प्रहार- 285.5 किलो नशा किया नष्ट .

बांदा। योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बांदा पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वर्ष 2026 में जनपद की 17 थानों की पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कुल 285.507 किलोग्राम मादक और नशीले पदार्थों को विधिवत नष्ट कर दिया है। साथ ही 165 मुकदमों का निस्तारण भी किया गया।पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने कहा कि नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बरामद मादक पदार्थों को रखने की जगह अदालतों में लंबित मामलों के कारण कम हो जाती थी, इसलिए त्वरित निस्तारण और विनष्टीकरण की प्रक्रिया तेज की गई है।पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा मादक पदार्थ थाना मटौंध में नष्ट किए गए। यहां 9 मुकदमों में 82.904 किलो नशा विनष्ट किया गया। कोतवाली नगर में 45 मुकदमों में 48.796 किलो और तिन्दवारी में 12 मुकदमों में 43.460 किलो मादक पदार्थ नष्ट हुआ।पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने कहा, मुख्यमंत्री के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर पूर्ण अंकुश लगाने का अभियान चलाया जा रहा है। 2026 में 165 मुकदमों में जब्त 285.5 किलो से अधिक नशीले पदार्थों को नष्ट किया गया है। नशे के सौदागरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं।विनष्टीकरण की यह कार्रवाई न केवल भंडारण की समस्या का समाधान है, बल्कि तस्करों को भी कड़ा संदेश है कि पकड़ा गया माल वापस बाजार में नहीं पहुंचेगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts