बड़ा ऐलान! भारत-पाकिस्तान मैच तय,

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 अब रोमांच चरम पर पहुंच गया है. 25 जनवरी से सुपर सिक्स स्टेज के मैच शुरू होने जा रहे हैं. भारतीय टीम के लिए ये टूर्नामेंट अभी तक काफी शानदार रहा है. वह 3 मैचों में 3 जीत के साथ इस राउंड में पहुंची है. दूसरी ओर पाकिस्तान ने भी क्वालिफाई कर लिया है. खास बात ये थी कि इस बार आईसीसी ने इन दोनों टीमों को अलग-अलग ग्रुप में रखा था, जो आमतौर पर देखने को नहीं मिलता है. लेकिन सुपर सिक्स स्टेज में इन दोनों टीमों का आमना-सामना तय हो गया है.

इस तारीख को होगा भारत-पाकिस्तान मैच

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत अंडर-19 और पाकिस्तान अंडर-19 की टीमें सुपर सिक्स स्टेज में आमने-सामने होंगी. यह हाई-वोल्टेज मुकाबला 1 फरवरी 2026 को बुलावायो में खेला जाएगा. हाल ही में एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान की बड़ी जीत के बाद इस मुकाबले पर सभी की नजर रहने वाली है. बता दें, चारों ग्रुप से 3-3 टीमें सुपर सिक्स स्टेज में पहुंची हैं. नियम के मुताबिक, टीमें ग्रुप स्टेज में एक-दूसरे के खिलाफ खेले गए मैचों के अंक आगे ले जाती हैं और फिर दूसरी ग्रुप की 2 टीमों से मैच खेलती हैं.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts