भोपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूटी सवार तीन हथियार तस्कर गिरफ्तार,

मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराध एवं अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भोपा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं निगरानी में थाना भोपा पुलिस ने देर रात वाहन चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध हथियारों की तस्करी और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

जानकारी के अनुसार थाना भोपा पुलिस ककराला रजवाहे की पुलिया के पास रात्रि के समय संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक स्कूटी पर सवार तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने टॉर्च की रोशनी डालकर उन्हें रुकने का संकेत दिया, लेकिन पुलिस को देखकर तीनों युवक घबरा गए और स्कूटी को वापस मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस कर्मियों ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए उनका पीछा किया और आवश्यक बल प्रयोग कर मौके पर ही तीनों को दबोच लिया।तलाशी लेने पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से एक-एक अवैध तमंचा तथा एक-एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया। इसके बाद स्कूटी की गहन जांच की गई, जिसमें उसकी डिग्गी से सात और अवैध तमंचे तथा 12 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुए। इस प्रकार कुल 10 अवैध तमंचे और 15 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। बरामद हथियारों की संख्या को देखते हुए पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच में जुट गई है।

निर्जला एकादशी पर जीनस पेपर एंड बोर्ड्स में सेवा भाव का अनूठा उदाहरण, शरबत वितरण कर दी गर्मी से राहत

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि आरोपियों का संबंध किसी अवैध हथियार तस्करी गिरोह से हो सकता है। गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हथियार कहां से लाए गए थे और इन्हें किसे सप्लाई किया जाना था। साथ ही आरोपियों के आपराधिक इतिहास और उनके अन्य साथियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

थाना भोपा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों और अवैध हथियार तस्करों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts