भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर एक भव्य गोष्ठी आयोजित की, जिसमें संगठन के सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया। तीन वर्षों के इस संघर्षपूर्ण सफर में किसानों के अधिकारों की रक्षा और उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुँचाने में संगठन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। फसल की उचित मूल्य निर्धारण, कृषि सब्सिडी, बिजली निशुल्क देने, सस्ते कर्ज़ की व्यवस्था, भंडारण एवं स्टोरेज सुविधाओं में सुधार जैसे मुद्दों पर संगठन ने लगातार आवाज उठाई है।

स्थापना दिवस ने संगठन को आत्ममंथन और आगे की दिशा तय करने का अवसर दिया। इस दौरान एकता और संकल्प की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया। संगठन के नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, केंद्रीय कृषि मंत्री, केंद्रीय वित्त मंत्री तक किसानों के मुद्दों को पहुंचाने में सक्रिय योगदान दिया है। गन्ना आंदोलन, आलू भंडार, बिजली, चकबंदी जैसे मामलों में संगठन ने दमदार संघर्ष किया है और किसानों के हित में अपने संकल्प को मजबूत रखा है।साथ ही, किसान आंदोलन के महान नेता महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर भी सम्मान व्यक्त किया गया। जीआईसी ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में पुष्पांजलि और माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को अपनाकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए, जिन्होंने किसान कल्याण के लिए समर्पण का संकल्प दोहराया। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का यह सफर संघर्ष, समर्पण और एकता का मिसाल बन चुका है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts