मुजफ्फरनगर जिले के गांव मखयाली में भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की पंचायत आयोजित की गई, जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर का ढोल नगाड़ों और फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। पंचायत में चौधरी संजीव तोमर के काफिले के साथ सैकड़ों ट्रैक्टर और गाड़ियाँ शामिल थीं, और पंडाल भी किसानों से खचाखच भरा हुआ था।
सभा में चौधरी संजीव तोमर ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों को पूरी तरह से नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने कहा कि जितने वादे सरकार ने सत्ता में आने से पहले किसानों से किए थे, वे अब नदारद हैं। उन्होंने सरकार से किसानों के लिए गन्ने का मूल्य 500 रुपये करने, 14 दिन के भीतर गन्ने का भुगतान, खेती से जुड़ी चीजों पर सब्सिडी, डीजल पर सब्सिडी, और 60 वर्ष के बाद किसानों को पेंशन देने की मांग की।
उन्होंने किसान नेताओं से संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता लेने की अपील की। पंचायत में युवा पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष अकीत गुर्जर ने सोनू चौधरी को युवा जिला अध्यक्ष, साऊद हुसैन को जिला उपाध्यक्ष, जावेद को ब्लाक उपाध्यक्ष और शारुख को ब्लाक सचिव पद पर नियुक्त किया।















