बांदा। कालिंजर कस्बे में 20 वर्षीय युवक ने शराब के नशे में धुत होकर साड़ी की रस्सी बनाकर फांसी के फंदे पर झूल गया जिस कारण से युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।कालिंजर कस्बा निवासी उमेश यादव उम्र 20 वर्ष पुत्र सरजू यादव शाम को शराब पीकर रात्रि को घर आया नशे की हालत में कच्चे मकान की पटिया में साड़ी की रस्सी बनाकर फांसी के फंदे पर लटक गया मां उसकी बाहर बैठी थी जब देखा तो कमरे का कुंडी बंद कर लिया था मां बतसिया ने आवाज लगाई जब दरवाजा नहीं खुला तो मोहल्ले वालों को बुलाया पुलिस को सूचना दी मौके पर पुलिस पहुंची दरवाजे खुलवाकर पटिया से लटकता हुआ |
मिला तभी मां रोने लगी क्योंकि मृतक दो भाई थे जिसमें बड़ा वाला भाई पूर्व में मृत्यु हो चुकी थी मृतक के पांच बहन की सभी की शादी हो चुकी है मां मजदूरी करके अपना जीवन यापन करती है कालिंजर थाने के दरोगा राम रक्षा पटेल ने बताया की पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए लाश भेज दी गई है















