बाँदा :जल संकट गहराया: हरदौली कांशीराम कॉलोनी के लोगों ने सड़क पर खाली बाल्टियाँ लेकर किया प्रदर्शन

बाँदा शहर में बढ़ती गर्मी के साथ ही जल संकट भी विकराल रूप लेने लगा है। सदर तहसील अंतर्गत हरदौली कांशीराम कॉलोनी में पानी की भारी किल्लत को लेकर रविवार को स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। नाराज़ लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर हाथों में खाली बाल्टियाँ लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे काफी समय से जल संकट झेल रहे हैं और इस मुद्दे को कई बार प्रशासन के संज्ञान में भी लाया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पानी की कमी के कारण लोगों की दैनिक जीवनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो रही है। महिलाओं को दूर-दूर से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुँची और प्रदर्शनकारियों को समझाकर जाम खुलवाया। अधिकारियों ने जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। हालांकि, स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल संकट का स्थायी समाधान जल्द नहीं किया गया, तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। लोगों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही से उनका जीवन नारकीय हो गया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts