बांदा :सर्राफा व्यवसायी से लूट: बदमाशों ने बीच रास्ते में मारी गोली, लाखों के जेवरात लेकर फरार

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। गिरवा थाना क्षेत्र में एक बड़ी लूट की वारदात सामने आई है, जहां नकाबपोश बदमाशों ने सर्राफा व्यवसायी पंकज सोनी को उस वक्त गोली मार दी जब वह अपने पिता मिथलेश के साथ दुकान बंद कर गांव तेंदुही लौट रहे थे। जैसे ही दोनों बहेरी गांव से बाइक से निकले, बछेही मोड़ के पास चार हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और बाइक रोककर पंकज के पैर में गोली मार दी। हमलावरों ने तमंचे के बल पर उनके पास से बैग लूट लिया, जिसमें लगभग 8 हजार रुपये नकद, 2 से 3 किलो चांदी और करीब 200 ग्राम सोने के आभूषण थे। गोली की आवाज सुनकर मौके पर राहगीर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल व्यवसायी को मेडिकल कॉलेज ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला है, लेकिन एसओजी और पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं। वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts