बाँदा।जसपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती एक सप्ताह पहले अपनी परचून की दुकान में बैठी थी। रात करीब आठ बजे गांव के दो युवक दुकान आए और उधार गुटखा मागने लगे। इस पर युवती ने गुटखा देने से मना कर दिया। गुस्साए युवक ने उसे दुकान से नीचे खीच लिया। तमंचा के बल पर उसके साथ छेड़छाड़ किया। शोर मचाने पर दूसरे युवक ने युवती के सिर पर तमंचे की बट से हमला कर दिया। जिससे युवती के सर पर चोट आ गई। शोर सुनकर युवती का भाई,पिता, और मां बचाने के लिए मौके पर पहुंचे तो दबंगो ने सभी लोगो को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि उसने जसपुरा थाने में तहरीर दी। लेकिन थानाध्यक्ष ने उसकी तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट नही लिखी है। अपनी मनमाफिक तहरीर लिखवाकर रिपोर्ट दर्ज कर दी है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि थानाध्यक्ष समझौते का दबाव बना रहे है। समझौता न करने पर उल्टा मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी है। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर दबंगो के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है।















