BA, BSc, BCom जैसी डिग्रियों के चलते नहीं मिल रही नौकरी,

नीति आयोग की ओर से जारी की गई ताजा रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि देश में बीए, बीएससी, बीकॉम जैसे डिग्रियों कोर्स देश में बेरोजगारी बढ़ाने के लिए जिम्मेदार हैं। आयोग की रिपोर्ट में कहा गया है कि ये डिग्री आज के समय के हिसाब से अपडेटेड नहीं हैं और इन कोर्सेज की पढ़ाई नौकरी दिलाने के लिए पर्याप्त नहीं है।

पुराने पाठ्यक्रम पर चल रहे कोर्सेज

नीति आयोग की ओर से कहा गया है कि यह डिग्री कोर्स पुराने पाठ्यक्रमों के आधार पर संचालित हो रहे हैं। आज के जमाने में ये डिग्री हासिल करने वाले छात्र इंडस्ट्री की जरूरत के मुताबिक जरूरी स्किल हासिल नहीं कर पाते हैं और उसके बाद उन्हें जॉब पाने में दिक्कत होती है।

कई छात्र केवल सरकारी नौकरी के लिए करते हैं ये कोर्स

रिपोर्ट में कहा गया है कि कई कि कई सरकारी नौकरियों में पात्रता के रूप में ग्रेजुएशन अनिवार्य होता है। इसके चलते छात्र बीए, बीएससी, बीकॉम जैसे डिग्री कोर्स का चुनाव करते हैं ताकी सरकारी नौकरी की पात्रता हासिल कर सकें।

बदलाव की भी सिफारिश

नीति आयोग ने डिग्री कोर्सेज में बदलाव की सिफारिश भी की है। आयोग ने सरकार से एजुकेशन सिस्टम को जॉब ओरिएंटेड बनाने की सिफारिश की है। आयोग द्वारा कहा गया है इन कोर्सेज में बदलाव करके इसमें यूनिवर्सिटी और कॉलेजों को मौजूदा सिलेबस को इंडस्ट्री की जरूरत के अनुसार अपडेट किया जाये। छात्रों को पढ़ाई के साथ इंटर्नशिप की सुविधा दी जाये ताकी वे वास्तविक स्वरूप की जानकारी हासिल कर पाएं। इसके साथ ही स्किल को निखारने और वोकेशनल और रोजगार से जुड़े कोर्सेज इसमें शामिल करने पर भी विचार किया जाये।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts