बांदा। मंगलवार को नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान के अंतर्गत यातायात पुलिस द्वारा जनपद के कालूकुआं चौराहा रिलायंस पेट्रोल पंप पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट लगाकर पेट्रोल भरवाने आए दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल उपलब्ध न कराते हुए हेलमेट पहनने हेतु प्रेरित किया गया तथा सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर लोगों को समझाया गया कि हेलमेट केवल चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का कवच है। यातायात पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वयं एवं अपने परिजनों को वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनने के लिए प्रेरित करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली जनहानि को रोका जा सके। इस मौके पर यातायात प्रभारी श्री संजय मिश्रा सहित यातायात कर्मचारी मौजूद रहे । इस मौके पर यातायात पुलिस ने कहा कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करें और सुरक्षित यात्रा करें।















