एवोकाडो पराठा: स्वाद और सेहत का देसी ट्विस्ट, जानिए इसके फायदे और आसान रेसिपी.

एवोकाडो एक ऐसा फल है जिसने बीते कुछ वर्षों में भारतीय खानपान में अपनी खास जगह बना ली है। पहले जहां इसे केवल विदेशी फल माना जाता था, वहीं अब शहरी ही नहीं बल्कि छोटे शहरों में भी लोग इसे अपनी डाइट का हिस्सा बना रहे हैं। आमतौर पर लोग एवोकाडो को सलाद, स्मूदी या टोस्ट के रूप में खाना पसंद करते हैं, लेकिन भारतीय स्वाद और प्रयोगधर्मिता के चलते अब इससे देसी अंदाज की रेसिपी भी तैयार की जा रही हैं। इन्हीं में से एक है एवोकाडो पराठा, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी पूरा ध्यान रखता है और ब्रेकफास्ट के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है।

सर्दियों के मौसम में लोग अक्सर ऐसे नाश्ते की तलाश में रहते हैं जो शरीर को ऊर्जा दे, देर तक पेट भरा रखे और पौष्टिक भी हो। एवोकाडो पराठा इन सभी जरूरतों पर खरा उतरता है। एवोकाडो में मौजूद हेल्दी फैट्स, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स इसे सुपरफूड की श्रेणी में रखते हैं। यह फल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है और नियमित सेवन से त्वचा में निखार आता है। इसके अलावा एवोकाडो ब्रेन फंक्शन को बेहतर रखने में मदद करता है, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है, इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है और दिल की सेहत को भी सपोर्ट करता है। गट हेल्थ सुधारने में भी इसकी अहम भूमिका मानी जाती है।

अगर इसके न्यूट्रिशनल वैल्यू की बात करें तो एवोकाडो में मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होते हैं। इसमें पोटैशियम, विटामिन ई, विटामिन सी, विटामिन के और बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन्स भी मौजूद होते हैं। यही कारण है कि इसे डेली डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है, खासकर उन लोगों के लिए जो हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना चाहते हैं।

एवोकाडो के न्यूट्रिएंट्स

यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर के मुताबिक, 100 ग्राम एवोकाडो में 2 ग्राम प्रोटीन, 6.7 ग्राम फाइबर, 12 मिलीग्राम कैल्शियम, 29 मिलीग्राम मैग्नीशियम, 52 मिलीग्राम फास्फोरस, 458 मिलीग्राम पोटेशियम, 10 मिलीग्राम विटामिन सी, 2.7 मिलीग्राम विटामिन ई पाया जाता है. इसके अलावा भी एवोकाडो में विटामिन ए, केरोटीन बीटा, विटामिन के, फैटी एसिड्स, आयरन, जिंक, कॉपर, मैगनीज जैसे कई पोषक तत्व भी होते हैं.

क्या चाहिए इनग्रेडिएंट्स?

पराठा के लिए आपको चाहिए 2 कप गेहूं का आटा, 1 मीडियम साइज का एवोकाडो, सर्दियों की हरी सब्जियां जैसे मेथी, पालक और बथुआ 1 कप, 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई (ऑप्शनल है). काली मिर्च एक चौथाई छोटा चम्मच, जीरा पाउडर आधा छोटा चम्मच. नमक स्वाद के मुताबिक, देसी घी या फिर जैतून का तेल (ये ऑयल के हेल्दी ऑप्शन हैं आप अपनी सुविधा के मुताबिक तेल भी चुन सकते हैं). इसके अलावा चाहिए होगा एक छोटा चम्मच नींबू का रस (ये भी ऑप्शनल है). अभ जान लें रेसिपी.

कैसे बनाएं एवोकाडो पराठा?

  • सबसे पहले एक बड़े बाउल में आटा, नमक, जीरा पाउडर, के साथ काली मिर्च और बारीक कटी हुई हरी सब्जियां एड कर दें.
  • आटे को थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम गूंथ लें और ढककर 10 से 15 मिनट के लिए रख दें.
  • अब एवोकाडो को छीलकर इसे मैश करें. इसमें नींबू का रस एड करें (ऑप्शनल है).इस तरह से आपका स्टफ तैयार हो जाएगा.
  • गूंथे गए आटा को चार बराबर हिस्सों में बाट लें और इसकी लोई बनाकर हाथों से फैलाकर इसमें एवोकाडो की स्टफिंग डालकर अच्छी तरह से सील करें.
  • अब लोई पर सूखा आटा लगाएं और फिर पराठे को हल्के हाथों से बेल लें ताकि ये फटे नहीं.
  • गर्म तवा पर पराठा डालें और बिल्कुल थोड़ा-थोड़ा तेल या फिर घी लगाकर हल्की आंच पर क्रिस्प होने तक पकाएं.
  • सारे पराठे आपको इसी तरह से एक-एक करके तैयार कर लेने हैं, जिसमें मुश्किल से 15 से 20 मिनट का टाइम लगेगा.
  • एवोकाडो के पराठे को आप गरमा गरम परोस सकते हैं. साथ में दही या फिर पुदीना की चटनी सर्व करें.
लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts