ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने अपने कार्यकाल में रचाई शादी, साथी जोडी हैडन संग निजी समारोह में हुए विवाहबद्ध

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने शनिवार को अपनी लंबे समय से साथी जोडी हैडन से विवाह किया। यह विवाह उनके आधिकारिक निवास ‘द लॉज’ (The Lodge), कैनबरा के गार्डन में एक निजी और सरल समारोह के रूप में संपन्न हुआ।62 वर्षीय अल्बनीज और 46 वर्षीय वित्तीय क्षेत्र में कार्यरत जोडी हैडन काफी समय से साथ थे।
यह विवाह इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि यह पहली बार है जब किसी मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल के दौरान शादी रचाई है।

समारोह की झलकियों पर एक नजर

शादी का समारोह बेहद निजी और शानदार था. अल्बनीज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए एक शब्द में लिखा- Married. वीडियो में उन्होंने बाउ-टाई पहना हुआ था और उनकी दुल्हन, जोडि़ हैडन, लंबी सफेद पोशाक में मुस्कुराती हुई दिखाई दीं, और उनके चारों ओर कंफेट्टी गिर रहा था. इस अवसर पर दंपति ने अपने खुद के वचन लिखे और समारोह को एक सेलिब्रेंट ने संपन्न किया. शादी के दौरान परिवार और करीबी दोस्तों ने उन्हें घेर रखा था.

कौन है पीएम की पत्नी जोडि हैडन?

अल्बनीज ने 14 फरवरी 2024 को वैलेंटाइन डे पर जोडि़ हैडन को प्रपोज किया था. उस समय उन्होंने कहा था कि उन्होंने एक साथी पाया है, जिसके साथ मैं अपनी बाकी जिंदगी बिताना चाहता हूँ. जोडि़ हैडन लंबे समय से अल्बनेज़े के साथ रही हैं। उन्होंने 2022 के चुनाव अभियान में प्रधानमंत्री के साथ कदम से कदम मिलाकर काम किया और इस साल मई में उनके लेबर पार्टी की जीत के समय भी उनके साथ थीं. उनकी जोड़ी को राजनीतिक और निजी दोनों ही मोर्चों पर जनता ने खूब सराहा.

हनीमून और भविष्य की योजनाएँ

शादी के बाद दंपति सोमवार से शुक्रवार तक ऑस्ट्रेलिया में हनीमून मनाएंगे. उनके कार्यालय ने बताया कि हनीमून का खर्च पूरी तरह निजी तौर पर अल्बनीज और हैडन ने वहन किया है. शादी के मौके पर प्रधानमंत्री ने बयान दिया कि हम अपने प्यार और जीवनभर साथ बिताने के संकल्प को परिवार और सबसे करीबी दोस्तों के सामने साझा करके बेहद खुश हैं.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts