शहर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश

बांदा। होली व रमजान के त्योहार में माहौल खराब करने के मकसद से अराजकतत्वों ने बाँदा शहर में स्थित दीन मोहम्मद मस्जिद मढि़यानाका की दीवार पर काले रंग के हाथ के पंजे के निशान और देवताओं के नाम लिख दिए। इसकी जानकारी मोहल्लेवासियों ने एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष अधिवक्ता वाजिद अली को दी।वाजिद अली ने एक्स के जरिए पुलिस प्रशासन को जांच कर कार्यवाही करने की बात लिखी। जिम्मेदार अधिकारियों को फोन से भी अवगत कराया। सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिससे कि आरजकता को करने वालो की पहचान करते हुए उन पर कार्रवाई की। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच की गई। इसमें कुछ बालिग और कुछ नाबालिग लड़के शामिल थे। नाबालिगों को डांट डपट कर समझाया गया है। एक युवक को हिरासत में लिया गया है।आगे की कार्यवाही की जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts