टैक्स फ्री हुई आर्टिकल 370, अजय देवगन ने युग को सिखाया पोज देना

मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए।जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सबसे पहले बाद करते हैं यामी गौतम की धमाकेदार फिल्म आर्टिकल 370 की जो कि खबरों का हिस्सा है। खबरें हैं कि फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है और इसके बाद बॉक्स ऑफिस फिर फिल्म उछाल मार सकती है। ये खबर मध्य प्रदेश से आ रही है कि यहां कि राज्य सरकार ने इस फिल्म से टैक्स हटा लिया है। देखने वाली बात होगी कि इसमें अब क्या बदलाव होते हैं। यामी गौतम की इस फिल्म ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था।इसके अलावा बात करते हैं शैतान की स्पेशल स्क्रीनिंग की। यहां से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अजय देवगन के साथ उनका बेटा युग नजर आ रहा है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि युग को अजय देवगन पोज देना सिखा रहे हैं। युग काफी शर्मीलें हैं और इसी के चलते वो काफी नर्वस लग रहे हैं। अजय देवगन की फिल्म शैतान का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही खबरों का हिस्सा है।

इस तरह की तमाम खबरों के लिए आप दिन भर बने रहिए Filmibeat Hindi के इस लाइव पेज के साथ…

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts