बागपत : अब्बासी समाज की बैठक में बागपत जिला अध्यक्ष की नियुक्ति.

बागपत को अखिल भारतीय अब्बासी समाज की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में समाज के उत्थान के लिए व्यापक चर्चा की गई। बागपत के तरजूूमान अब्बासी को बागपत जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई और उनका पगड़ी व माला पहनाकर सम्मान किया गया। इसके अलावा, उन्हें 360 गांवों की चौधरी की पगडी की जिम्मेदारी भी दी गई।

बैठक में अखिल भारतीय अब्बासी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष और रालोद के प्रदेश महासचिव हाजी जमीरुद्दीन अब्बासी ने समाज के पिछड़ेपन पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि समाज को सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक और आर्थिक दृष्टि से सुधारने के लिए शासन और राजनीतिक स्तर पर पहल की गई है। साथ ही, उन्होंने स्थानीय निकायों में पद समाप्त होने की वजह से समाज के लोगों के बेरोजगार होने का भी उल्लेख किया।

उन्होंने यह भी कहा कि अब्बासी समाज को अति पिछड़ा समाज में शामिल करने की मांग के लिए सामाजिक न्याय समिति को पत्र भेजा जाएगा और जल्द ही एक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। बैठक में बागपत नगरपालिका के चेयरमैन राजुदीन का भी स्वागत किया गया। अन्य प्रमुख लोग जैसे तालिब, शहजाद, बाबू, इरफान अख्तर, शम्मा, आस मोहम्मद, रशीद, लतीफ, युनुस और कलीम खान भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts