मुजफ्फरनगर में आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक, शांति और सौहार्द से त्योहार मनाने की अपील

मुजफ्फरनगर जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी गणेश चतुर्थी, गणेश मूर्ति विसर्जन, बारावफात, नवरात्रि और दशहरा जैसे महत्वपूर्ण त्यौहारों को शांतिपूर्वक और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि यह महीना धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद पवित्र है, इसलिए आवश्यक है कि सभी समुदाय आपसी समझ और भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी नई परंपरा शुरू की जाए और परंपरागत तरीकों से ही पर्वों का आयोजन हो। साथ ही संबंधित अधिकारियों को बिजली, पानी, सफाई, सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को पहले से दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि जुलूसों को केवल निर्धारित मार्गों से ही निकाला जाए और जिन मार्गों से जुलूस गुजरेंगे, उनका पहले से निरीक्षण कर लिया जाए। यदि बरसात के कारण कहीं सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है तो उसे तुरंत ठीक कराया जाए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पीस कमेटी के सदस्यों से अपील की कि सोशल मीडिया पर अफवाहों पर ध्यान दें और कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट डालें। यदि कोई घटना संज्ञान में आती है तो तुरंत उच्च अधिकारियों को सूचित किया जाए। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर की गंगाजमुनी तहजीब की मिसाल कायम रखते हुए हर त्यौहार को शांति और सौहार्द से मनाया गया है और आगे भी इसी परंपरा को कायम रखना होगा। पुलिस प्रशासन ने त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और सभी थाना क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, एसपी ग्रामीण, एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट पंकज कुमार राठौर, क्षेत्राधिकारी, संबंधित अधिकारी और पीस कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts