*सनी देओल की “जाट 2” का आधिकारिक एलान, फैंस में खुशी की लहर*

बॉलीवुड के एक्शन स्टार सनी देओल एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। मौजूदा समय में उनकी फिल्म जाट बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और फैंस के बीच इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म की सफलता को देखते हुए मेकर्स ने इसकी सीक्वल जाट 2 का आधिकारिक एलान कर दिया है। खबरों के मुताबिक, जाट 2 की स्क्रिप्ट पर काम शुरू हो चुका है और जल्द ही इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी जाएगी। सनी देओल इस बार भी अपने दमदार एक्शन और दबंग अंदाज से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। फिल्म के निर्देशक ने कहा कि जाट 2 पहले भाग से भी बड़ी और भव्य होगी। वहीं फैंस भी अपने पसंदीदा सितारे को एक बार फिर उसी जोशीले अंदाज में देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। फिल्म की रिलीज डेट का जल्द ऐलान किया जाएगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts