डीडवाना में आग तापते समय चक्कर आकर बुजुर्ग व्यक्ति झुलसे, अस्पताल में इलाज जारी

डीडवाना जिले के नजदीकी ग्राम नंदवाई में एक बुजुर्ग आग से झुलस जाने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार अन्नाराम पुत्र नानूराम उम्र 60 वर्ष निवासी नंदबाई अपने घर पर आग ताप रहे थे।इसी दौरान अचानक चक्कर आ जाने की वजह से वह सीधे ही आग में गिर गए।गिरने की वजह से वह झुलस गए।झुलसने के बाद तुरंत उन्हें परिजन डीडवाना शहर के राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां पर डॉक्टर के द्वारा झुलसे हुए बुजुर्ग का प्राथमिक उपचार जारी किया।एवं बुजुर्ग की गंभीर अवस्था को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां परिजनों के दौरान निजी एंबुलेंस की सहायता से उन्हें हायर सेंटर ले जाया गया। आग तापते समय चक्कर आ जाने की वजह से आग में गिरकर झुलस गए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts