अमेरिका की बड़ी चेतावनी: पढ़ाई बीच में छोड़ी तो रद्द हो जाएगा वीजा

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे भारतीय और अन्य विदेशी छात्रों के लिए एक अहम चेतावनी जारी की गई है। अमेरिकी इमिग्रेशन अथॉरिटीज़ ने साफ किया है कि यदि कोई विदेशी छात्र अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ देता है या यूनिवर्सिटी से अनजान रहते हुए कोर्स से बाहर हो जाता है, तो उसका स्टूडेंट वीजा (F-1 वीजा) तुरंत रद्द कर दिया जाएगा।

इस कदम का मकसद वीजा नियमों के दुरुपयोग को रोकना और यह सुनिश्चित करना है कि वीजा पर अमेरिका आने वाले छात्र वास्तव में पढ़ाई कर रहे हैं।

विजा शर्तों के मुताबिक, स्टूडेंट्स को फुल-टाइम स्टडी में नामांकित रहना जरूरी है। यूनिवर्सिटी को छात्रों की उपस्थिति और उनकी प्रगति की जानकारी रेगुलर रूप से इमिग्रेशन विभाग को देनी होती है।

जो छात्र पढ़ाई छोड़कर गैरकानूनी तरीके से अमेरिका में रुकने की कोशिश करते हैं, उन्हें न केवल डिपोर्ट किया जा सकता है, बल्कि भविष्य में अमेरिका में प्रवेश पर भी प्रतिबंध लग सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह चेतावनी खासकर उन छात्रों के लिए है जो नकली यूनिवर्सिटी या एजेंटों के झांसे में आकर अमेरिका पहुंचते हैं और फिर पढ़ाई के बजाय काम की तलाश में लग जाते हैं।

अमेरिकी सरकार छात्रों को सलाह दे रही है कि वे किसी भी निर्णय से पहले विश्वविद्यालय से संपर्क करें और अपने वीजा स्टेटस को लेकर पूरीजानकारी रखें।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts