कहो ना प्यार है फिल्म से बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल ने अपने करियर की शानदार शुरुआत की थी।इस वक्त कुछ ऐसा सामने आया है जिससे आपको पता चलेगा कि आज भी अमीषा पटेल (Ameesha Patel) और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) एक दूसरे से कैसा बांड शेयर करते हैं।ऋतिक ने अमीषा का किस नाम से सेव किया हुआ है नंबर?मंगलवार को ‘कहो ना प्यार है’ (Kaho Naa Pyaar Hai) को रिलीज हुए 25 साल पूरे हो गए।
14 जनवरी, 2000 को रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन उनके पिता राकेश रोशन ने किया था और इस फिल्म से अभिनेत्री अमीषा पटेल (Ameesha Patel) ने भी कॅरियर की शुरुआत की थी। दरअसल अमीषा पटेल (Ameesha Patel) का एक वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है और इस वीडियो में वो बता रहीं हैं कि शुरुआती दिनों में वो ऋतिक रोशन क्या किया करते थे। इसके अलावा अमीषा पटेल (Ameesha Patel) ने बताया कि आज भी ऋतिक ने अमीषा का नंबर किस नाम से सेव किया हुआ है।
हीरोइन के नाम से सेव है नंबर,अमीषा पटेल (Ameesha Patel) का ये वीडियो ईटाइम्स ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। उनका कहना है कि, ‘मैं हमेशा कहूंगा कि ऋतिक मेरा कोस्टार नहीं मेरा दोस्त है। और क्या आप जानते हैं तब से लेकर आज तक मेरा नंबर उसके कॉंटैक्ट लिस्ट में हीरोइन के नाम से सेव है। हम एक दूसरे के साथ अपने ऑटोग्राफ्स की प्रैक्टिस करते थे। ऋतिक मुझसे पूछता था कि अगर मैं फेमस हुआ तो क्या ये ऑटोग्राफ अच्छा लगा और मैं भी उससे वही सवाल करती थी।
#AmeeshaPatel dancing with fans on re-release of #KahoNaaPyaarHai pic.twitter.com/2bOx92SOzM
— Movie_Reviews (@Movie_reviewsss) January 14, 2025















