अलवर: महिला से कोरियर के नाम पर ठगी, शराब की खाली बोतल भेजी

अलवर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र स्थित लॉट्स सीटी होम सोसायटी में रहने वाली महिला से कोरियर के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। महिला ने बताया कि दो युवक उनके फ्लैट पर पहुंचे और उनके पति के नाम से कोरियर आने की बात कही। जब महिला ने कोरियर का डिब्बा खोला तो उसमें शराब की खाली बोतल मिली, जिससे वह हैरान रह गई।

महिला ने बताया कि तीन दिन पहले उनके पास ब्लूडाट से फोन आया था कि उनका कोरियर वापस जा रहा है, और तब से वह इसे लेकर असमंजस में थीं। जब दोनों युवक फ्लैट में घुसे, एक युवक के हाथ में हथियार भी था, लेकिन महिला ने उसे बाहर निकाल लिया। बाद में, युवक कोरियर का डिब्बा देकर लिफ्ट से फरार हो गए।महिला ने सोसायटी के गार्ड को सूचना दी, लेकिन युवक पकड़ में नहीं आए। उसने सोसायटी प्रबंधक पर आरोप लगाते हुए कहा कि सीसीटीवी कैमरे खराब हैं और सुरक्षा उपायों की कमी है। महिला ने वैशाली नगर थाने में मामला दर्ज कराया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts