अलवर : स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन,

अलवर: राजस्थान सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लखंडा वाला कुआँ स्थित दवा बाजार में जिला कलेक्टर और औषधि नियंत्रण विभाग की प्रेरणा से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर दवा व्यापार समिति और अलवर जिला रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ। व्यापारी रवि जैन ने बताया कि शिविर में कुल 125 यूनिट रक्तदान हुआ। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र मारु, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष तरुण जैन, राजस्थान फार्मेसी कौंसिल के कार्यसमिति सदस्य राहुल पटेल, सीएमएचओ योगेंद्र शर्मा और डॉ. वचन सिंह मीना भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में दवा व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts