अलवर: गुरूद्वारा सिंह सभा गुरुद्वारे में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें अलवर शहर के सभी गुरुद्वारे के प्रधानों और उनकी कार्यकारिणी ने भाग लिया। यह बैठक आगामी गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के संबंध में थी।

बैठक में बताया गया कि आज से संध्या फेरी शुरू की जाएगी, जिसका समय शाम 4:45 बजे रहेगा। इसके अलावा, 28 दिसंबर 2024 से प्रभात फेरी की शुरुआत होगी। 4 जनवरी 2025 को भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा, जो स्कीम नंबर दो गुरुद्वारे से शुरू होकर मुख्य बाजारों से होते हुए अलवर मालाखेड़ा गुरुद्वारे में समाप्त होगा। नगर कीर्तन के दौरान शहर में जगह-जगह फूलों की वर्षा से स्वागत किया जाएगा, और इस आयोजन में पंजाब का विशेष मिल्ट्री बैंड भी भाग लेगा। नगर कीर्तन 4 जनवरी 2025 को दोपहर 3 बजे के आसपास शुरू होगा।
इसके बाद, 6 जनवरी 2025 को गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में स्कीम नंबर दो गुरुद्वारे में कीर्तन और पाठ आयोजित होंगे। पाठ के बाद अटूट लंगर भी वितरित किया जाएगा।
इस बैठक में प्रधान सतनाम सिंह रवि, उप प्रधान गुरप्रीत सिंह (लक्की), परमजीत सिंह गोगिया, सरदार तारा सिंह एडवोकेट, प्रीतपाल सिंह, अमरीक सिंह, बंटी सिंह, इंदर सिंह, गुरनाम सिंह (राजू), राजेंद्र सिंह, मधुर हर्ष भाटिया और अन्य कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।















