अलवर : शहर में एक निजी स्कूल संचालक के बुजुर्ग माता-पिता को बंधक बनाकर करीब 20 लाख रुपए की लूट का खुलासा घर की नौकरानी ने प्रेमी के साथ मिलकर लूट का षडयंत्र रचा था आज कोतवाली थाने से पुलिस ने मिलकर पांचो आरोपियों का जुलूस निकाला और मकान पर पहुंचकर पूरी घटना का रियर्सल करवायाजानकारी के अनुसार स्कीम एक में चिनार स्कूल के संचालक व सीए नीरज गर्ग के माता-पिता को बंधक बनाकर करीब 20 लाख रुपए के लूट की वारदात को अंजाम के देने वाली गैंग का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने गैंग नीरज गर्ग की नौकरानी सहित गैंग के 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिसमें बदमाश आर्यन पुत्र विवेक कुमार वाल्मिकी, सुजल पुत्र हंसराज वाल्मिकी, सचिन पुत्र प्रहलाद के वाल्मिकी, ऋषि पुत्र अमित कुमार, हनु पुत्र सुरेश कुमार वाल्मिकी निवासी चारकुतब गेट हांसी जिला हिसार हरियाणा के रहने वाले पांचो आरोपियों का कोतवाली थाने से लेकर पीड़ित के घर तक पैदल मार्च निकाला गया जिसमें दो थानों की पुलिस सहित अलवर का सिटी अंगद शर्मा मौजूद थे जिन्होंने मौके पर बताया पूरी घटना कैसे की उसका पूरा मौका मुआयना किया जिसमें सभी आरोपियों से पूछा गया कि कैसे घर मे घुसे व कसे मकान मालिक दम्पति को बंधक बना कर लूट की वहीं आरोपियों में स्थापित करने के लिए मोके पर लाये ताकि पूरी घटना का बारीकी से पता चल पाये अलवर का सिटी अंगद शर्मा ने बताया कि मुख्य आरोपी मकान पर खाना बनाने का काम करने वाली महिला की बेटी है जिसका हरियाणा के रहने वाले आर्यन के साथ प्रेम संबंध था इन दोनों ने मिलकर इस पूरी वारदात की साजिश रची और उसको अंजाम दिया अभी पुलिस के द्वारा जो आरोपियों के साथ कर चला कर ड्राइवर आया था उसको दस्तयाब भी कोशिश की जा रही है ।मकान मालिक पीड़ित नीरज गर्ग ने बताया सीओ सिटी अंगद शर्मा और नरेश कोतवाल ने हमको आस्वासित किया था कि हम जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी करेंगे और आपके मकान से जितनी भी सामान लूट हुई है उसको भी जप्त कर वापस लौट आएंगे पुलिस के द्वारा काबिले तारीफ कार्रवाई की गई है जिसकी वजह से पूरा समाज और हमारा पूरा परिवार पुलिस की इस कार्यशैली से खुश है क्योंकि जो पुलिस ने कार्य किया है इसकी वजह से अपराधियों में भय उत्पन्न हुआ है जिसकी वजह से अब आगामी इस प्रकार की वारदात पर रोकथाम लगेगी वही बताया कि घर में जो काम करने वाली नौकरानी थी और उसकी बेटी पिछले करीब 6 वर्ष से काम करती थी और वारदात को अंजाम देने के बाद भी बिल्कुल नॉर्मल काम करती रही पुलिस ने जब हमारे घर से नौकरानी की बेटी को गिरफ्तार किया जब हमको पता लगा कि इस पूरे घटनाक्रम में नौकरानी की बेटी भी सम्मिलित है और वहीं आसपास के लोगों व अलवर शहर वासियों से आग्रह किया कि अगर आप किसी को भी काम पर रखो या किराए पर मकान दो तो उनका वेरिफिकेशन जरूरी है क्योंकि उसकी वजह से आगामी होने वाली कई वारदात पर लगाम लग सकती है ।















