अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बीलेटा में 9 दिसंबर 2024 को हुए झगड़े के मामले में अब तक कार्रवाई न होने पर पीड़ित पक्ष ने न्याय की मांग करते हुए जिला कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक के कार्यालयों का चक्कर काटा। इस बीच पुलिस ने पीड़ितों के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज कर दी है, जिस पर पीड़ितों ने झूठा मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया है। पीड़ित महबूब खान ने बताया कि पानी की पाइपलाइन को लेकर पड़ोसी से विवाद होने पर पुलिस आई और लाठी-डंडे से मारपीट करते हुए उनकी गाड़ी भी जप्त कर ली गई, पर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

पीड़ितों ने पुलिस में दूसरे पक्ष का मिली भगत का खेल बताया है और कहा कि एक महीने से जिला पुलिस अधीक्षक व जिला कलेक्टर के कार्यालयों में जाकर मामला दर्ज कराने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने 28 जनवरी 2025 को राज्य कार्य में बाधा एवं अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज करवा दिए हैं, साथ ही अलवर जिला मुख्यालय में एडिशनल एसपी डॉक्टर तेजपाल सिंह से मुलाकात के दौरान यह भी कहा गया था कि “तुम तो जेल जाओगे”, जिसके चलते पुलिस पर कई आरोप लगे हैं। वर्तमान में पीड़ितों ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है।















