भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुजफ्फरनगर , ऑल इंडिया एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट की टीम ने एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया गया। जिला अध्यक्ष विक्की चावला ने सभी सदस्यों से कहा कि यदि वे सहयोग नहीं करेंगे, तो संगठन कैसे चलेगा।
बैठक में संगठन में पदाधिकारियों को जोड़ने, योगदान देने और आगामी त्योहारों और बड़े कार्यक्रमों की तैयारी पर चर्चा की गई। इस अवसर पर देवेंद्र चौहान, राजकुमार कालरा, पुरोहित उटवाल, हरीश ठकराल, सन्नी अहलूवालिया, विकास कुमार, नदीम अंसारी, रविकांत और मनीष चौहान सहित कई वरिष्ठ और कनिष्ठ टीम के सदस्य मौजूद रहे।यह बैठक संगठन के विकास और आगामी कार्यक्रमों की योजना बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम थी।























































