
इनमें से एक नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का भी है, जिनका लुक अब सामने आ चुका है. लंबे वक्त से उनके कान्स में जाने की चर्चा था, लेकिन अब उन्हें इस रुप में देखकर हर कोई उनकी खूबसूरती का दीवाना हो रहा है.
कान्स फिल्म फेस्टिवल फ्रांस में हो रहा है, जहां के एयरपोर्ट पर आलिया को देखा गया था, इस दौरान उनके फैंस का जमावड़ा भी देखने को मिला था. पिछले साल आलिया ने कान्स में डेब्यू किया था, जहां उनके लुक की काफी चर्चा भी हुई थी.
इस साल भी लोग उनके लुक के इंतजार में थे, जो कि अब खत्म हो गया है. कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में आलिया एक कलर फुल गाउन में नजर आईं. सिंपल लुक के साथ आलिया का ये अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है.
आलिया के फुल लुक की बात की जाए, तो उन्होंने एक शानदार मिंट-ग्रीन मिडी बॉल ड्रेस पहनी, जिसमें बेहद पतली सी स्ट्रैपी स्लीव्स और एक डीप नेकलाइन थी, एक्ट्रेस का ये लुक किसी रोमांटिक फिल्म के सीन जैसा लग रहा है.
एक्ट्रेस के गाउन को देखकर इसे मर्मेड से इंस्पायर कहा जा रहा है, उन्होंने पिछली बार की तरह इस बार भी अपना लुक काफी मिनिमल रखा है, जो कि लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने का काम कर रहा है.
सोशल मीडिया पर आलिया की कान्स की फोटोज तेजी से वायरल हो रही है और फैंस उनके इस लुक की तारीफ करते नजर आ रहे हैं. ये दूसरी बार है जब आलिया कांस फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुई हैं.















